फतहनगर। सोमवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मानखंड में “चन्दनबाला महिला मण्डल सनवाड द्वारा परम पुज्य गुरुदेव श्री अम्बालाल म.सा. की 32 वी पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय के समस्त 100 विद्यार्थियों व आंगनबाड़ी के सभी बच्चों को सर्दी से बचने हेतु स्वेटर वितरित किए गए। गर्म स्वेटर पाकर सभी के चहरे खिल उठे। इस अवसर पर महिला मण्डल अध्यक्ष उषारानी सेठिया व समस्त महिला मण्डल उपस्थित था। विद्यालम परिवार भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अध्यापक विकास शर्मा, चन्द्रमोहन मीणा, कन्हैयालाल तिवाड़ी, विकास कुमार मौजूद रहे।
सर्दी के स्वेटर पाकर बच्चों के चहरे खिल उठे
