राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग में नई नियुक्ति, प्रभात सिंह राठौड़ बने उप संगठन सचिव

उदयपुर। राजपूत महासभा संस्थान, उदयपुर संभाग द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। संस्थान के महासचिव प्रदीप सिंह भाटी की अनुशंसा पर अध्यक्ष संतसिंह भाटी ने प्रभात सिंह राठौड़ को उप संगठन सचिव के पद पर नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति पत्र राजपूत महासभा संस्थान, उदयपुर संभाग की ओर से जारी किया गया। पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रभात सिंह राठौड़, स्वर्गीय श्री हुकम सिंह राठौड़ के सुपुत्र हैं तथा वे लंबे समय से समाज और संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
संस्थान के पदाधिकारियों का मानना है कि प्रभात सिंह राठौड़ की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समाजहित में किए जा रहे कार्यों को और अधिक गति प्राप्त होगी। नियुक्ति पत्र में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!