-प्रदेश महामंत्री पहुंचे उदयपुर
-राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायज़ा
उदयपुर 19 दिसंबर/राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) उदयपुर के संयोजन में आगामी 21 दिसंबर को राबाउमावि रेजिडेंसी उदयपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों का जायज़ा लेने प्रदेश महामंत्री डॉ अशोक जाट उदयपुर पहुंचे।
रेसला उदयपुर के जिलाध्यक्ष एवं सम्मेलन के संयोजक गिरीश कुमार चौबीसा के अनुसार उदयपुर पहुंचने पर डॉ जाट का स्वागत किया गया इस अवसर पर उनके साथ चूरू मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा तथा रेसा पी प्रतिनिधि डॉ मोटाराम भादू भी उपस्थित रहे।
स्वागत के बाद प्रदेश महामंत्री द्वारा सम्मेलन की तैयारियां का जायज़ा लेने रेजिडेंसी स्कूल पहुंच कर अब तक की तैयारियों की समीक्षा की गई।
चौबीसा ने बताया कि रेसला की ओर से पहली बार प्रदेश स्तरीय सम्मेलन उदयपुर में आयोजित होने जा रहा है इसको लेकर जिला कार्यकारिणी में उत्साह देखा जा रहा है।इस सम्मेलन में प्रदेश भर के 41 जिलों से प्राध्यापक भाग लेंगे।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल महामहिम गुलाब चंद जी कटारिया होंगे साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर जनजाति कैबिनेट मंत्री बाबू लाल खराड़ी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत,शिक्षा मंत्री के विशेषाधिकारी सतीशचंद्र गुप्ता,शहर विधायक तारा चंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी तथा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को आमंत्रित किया गया है।
