संविधान दिवस मनाया

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर 26 नवंबर। नेहरू युवा केन्द्र उदयपुर की ओर से एमपीएयूटी के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के हॉल में संविधान दिवस मनाया जिसमें 65 युवाओं ने भाग लिया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रमादित्य रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ रणवीर सिंह शेखावत रहे एवं अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी शुभम पूर्बिया ने की। अतिथियों ने भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं के बारे में युवाओं को जानकारी दी। अन्त में जिला युवा अधिकारी शुभम पूर्बिया ने प्रतिभागियों को ई सर्टिफिकेट वितरित किए। कार्यक्रम में डॉ नवीन जैन ने भारत के संविधान के कर्तव्यों की पालना के बारे में विस्तृत रूप से बताया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल वैष्णव ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!