झीलों की नगरी में आज गूंजेगी जनजातीय गौरव की गाथा

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आज
उदयपुर, 13 नवम्बर। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 1 से 15 नवम्बर तक उदयपुर में जनजातीय गौरव सप्ताह के विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 14 नवम्बर, शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिक्षा, जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग, सामाजिक न्याय, संस्कृति एवं युवा विभाग सहित विभिन्न संस्थान भाग लेंगे। संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के समुचित संचालन और समन्वय के लिए टी.ए.डी. उपायुक्त निरमा बिश्नोई को नोडल अधिकारी को नियुक्त किया गया है।
आज होंगे ये प्रमुख कार्यक्रमः
आदि चित्र – सुबह 10 बजे टीआरआई परिसर में भारत की जनजातीय कला के चित्रण का अनावरण।
जनजातीय नायकों पर प्रदर्शनी- सुबह 10.30 बजे सूचना केंद्र, मोहता पार्क के पास में टीएडी मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी और उदयपुर सांसद श्री मन्नालाल रावत भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती पर जनजातीय नायकों पर आधारित दो दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
सौंध माटी आदि कलांगन- शिल्पग्राम ‘बन्जारा‘ में शाम 4 से 5.30 बजे तक जनजाति कलाकार गायन, वादन, नृत्य व नाटिका प्रस्तुत करेंगे।
आदि धरोहर चित्रण- सुबह 11.30 बजे सिटी पैलेस उदयपुर में जनजाति कलाकारों द्वारा भित्ति चित्रण
कठपुतली खेल- लोककला मण्डल में सुबह 10.30 बजे वीर बालिका कालीबाई की जीवनी पर आधारित कठपुतली नाटक का मंचन
आदि प्रसारण- सुबह 9 से 10 बजे तक संचार सेतु टीआरआई परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित वार्ता का आयोजन
आदि भ्रमण- दोपहर 2 से शाम 5.30 बजे तक 50 जनजाति विद्यार्थियों को सोलर वैधशाला का भ्रमण, अंतरिक्ष विज्ञान आमुखीकरण और सूर्य पर भौतिक प्रक्रिया से अवगत करवाया जाएगा
आदि हाट- सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक गांधी ग्राउंड, उदयपुर में आदि हाट
आदि चर्चा- दोपहर 2.30 बजे आरएससीईआरटी सभागार में भगवान बिरसा मुंडा और जनजाति नायकों के व्यक्तित्व पर परिचर्चा
छंद-रंग कविता के संग- टीआरआई में हिंदी व राजस्थानी साहित्यकारों के छंदों का जनजाति कलाकारों द्वारा रंगीन चित्रण।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!