क्वालिटी बेकर्स एंड फूड्स का भव्य शुभारंभ

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
लजीज व्यंजनों के स्वाद ने मोहा मन
उदयपुर 20 नवम्बर। शहर के उपनगरीय क्षेत्रों में अपने स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण बेकरी प्रोडक्टस के जरिये प्रसिद्धि हासिल करने वाले प्रख्यात ब्रांड क्वालिटी बेकर्स एंड फूड्स ने फिर से अपने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखानेे के लिये नयी शुरूआत की है। शहर के सेक्टर 11 स्थित आलोक स्कूल के पास में रविवार को इसका भव्य शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के दौरान मेवाड़ी यूट्यूबर जिगीशा जोशी, नेहा कुमावत,रेखा तेजावत, स्वप्निल जैन,वीरेंद्र सिंह शेखावत,वीरेन्द्र कुमार तेजावत सहित कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। ग्रांड ओपनिंग में आयेे सभी अतिथिगणों व ग्राहकों ने क्वालिटी बेकर्स के लजीज व्यंजनों की बेहद प्रशंसा की। प्रबंधक नितिन तेजावत ने बताया की हमारी मुख्य विशेषता गुणवत्ता को ध्यान मेें रखकर बनाये गये लज़ीज़ और पौष्टिक व्यंजन हैं। अपने ग्राहकों के स्वाद के साथ स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए यहां के बेकरी प्रोडक्ट में किसी भी प्रकार के केमिकल का उपयोग नहीं किया जाता। छोटी फैमिली की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 300 से 400 ग्राम तक के केक भी उपलब्ध कराये गये हैं। क्वालिटी बेकर्स पर ग्राहकों को सभी फ़ूड प्रोडक्ट बिल्कुल फ़्रेश मिलेंगे जो उन्हें लज़ीज़ स्वाद की अनुभूति करायेंगे। यहां महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देते हुए महिला स्टाफ को ही नियुक्त किया गया है जो ग्राहकों की सेवाओं के लिए  तत्तपर रहेंगी। 1000 फ़ीट के वातानुकूलित क्षेत्र में फैली बेकरी में सभी तरह के शाकाहारी उत्पाद उपलब्ध होंगे। केक, पेस्ट्री एवं कुकीज़ आदि के लिए लोग क्वालिटी बेकर्स के व्यंजनों को पसंद करते हैं। नये व्यंजनों एवं स्वाद के साथ केक, पेस्ट्री, पेटीज, होम-मेड कुकीज़, होममेड मिक्सचर, बर्गर, पिज्जा, हॉट डॉग, सेंडविच एवं साउथ इंडियन इडली, डोसा आदि का लुत्फ ग्राहक उठा सकेंगे। ग्राहकों की सुविध के लिए होममेड चॉकलेट, ड्राई फ्रूट, बेकरी से संबंधित सभी वस्तुएंँ भी उपलब्ध है।।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!