अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत 19 गिरफ्तार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
(प्रतीक जैन)
              खेरवाड़ा, उदयपुर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पूरे संभाग में चलाए जा रहे अपराधियों की धर पकड़ अभियान के तहत खेरवाड़ा थाना अधिकारी दलपत सिंह राठौड के निर्देशन में अलग-अलग गठित टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर विभिन्न अपराधों में लिप्त 19 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी राठौड ने बताया कि पूर्व में चालानशुदा आरोपी 13,स्थाई वारंटी दो, एनडीपीएस में वांछित एक एवं अन्य अपराधों में लिप्त तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। दबिश देने वाली टीम में सहायक उप निरीक्षक राकेश मेहता, हेड कांस्टेबल राकेश सहित पुलिस जाब्ता शामिल रहा।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!