एसडीएमसी बैठक में हुई कई मुद्दों पर चर्चा 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
खेरवाड़ा ,उपखंड नयागांव मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में संस्था के कार्यवाहक प्रधानाचार्य बंसीलाल सालवी की अध्यक्षता में एसडीएमसी एवं एसएमसी सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय में जर्जर कक्षा कक्ष की मरम्मत के अलावा बोर्ड परीक्षा परिणाम, विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों एवं विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं को अवगत कराने का निर्णय लिया गया। संस्था प्रधान ने बताया कि बैठक में गणेश लाल मीणा, गुणवंत जैन, कांतिलाल सालवी, मोहनलाल मेघवाल, पीटीए अध्यक्ष गौतम पटेल, रमेश चंद्र डामोर पंचायत प्रशासक, मनसुख डामोर पूर्व सरपंच, मनी देवी एवं कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!