एक शाम गौ माता के नाम विशाल भजन संध्या 12 को

श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन का आयोजन
उदयपुर, 11 जून। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की ओर से गुरुवार को एक शाम गौ माता के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा।  श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागड़ी ने बताया कि गुरुवार 12 जून को हाटकेश्वर नंदिनी गौशाला सेवा समिति एवं श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भजन संध्या में  प्रसिद्ध भजन गायक महाकाल भक्त जीतू भाई धोरा मध्य प्रदेश द्वारा विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। बागड़ी ने बताया कि 12 जून रात्रि 8 बजे से  हाटकेश्वर नंदिनी गौशाला सेवा समिति, भाटी बड़ोदिया, रतलाम में यह आयोजन होगा। जिसमें महालक्ष्मी म्यूजिकल ग्रुप का विशेष सहयोग रहेगा। बलराम सिंह राठौर ने बताया कि श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन का एक ही लक्ष्य हर वंचित को शिक्षा, हर निर्धन को चिकित्सा और पर्यावरण संरक्षण हमारा मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ इस संस्था द्वारा अनाथ बेटियों को गोद लिया जायेगा।  उद्देश्य  हर जरूरतमंद महिला को रोजगार, एवं हमारा ध्येय नाम नहीं सिर्फ काम की थीम पर श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन कार्य कर रहा है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!