श्रद्धा जागरण केन्द्र द्वारा हवन कार्यक्रम आयोजित 

प्रतीक जैन
खेरवाड़ा, राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद जिला खैरवाड़ा के तत्वाधान में नयागांव तहसील के चित्तोड़ा गांव में श्रद्धा जागरण केन्द्र पर विश्राम महाराज के सानिध्य में वैशाख माह का नेजा चढ़ाने की रस्म अदायगी के साथ हवन कार्यक्रम सम्पादित किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षैत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समापन पर भक्तों के लिए महा प्रसाद की व्यवस्था की गई। समारोह में जनजाति सुरक्षा मंच जिला खैरवाड़ा के जिला संयोजक शंकर लाल डामोर द्वारा मार्ग दर्शन दिया गया जिसमें भक्ति भाव से अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को जोड़ने का आह्वान किया गया। यह जानकारी जिला संगठन मंत्री ईश्वर लाल आमलिया द्वारा दी गई।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!