हमारा नंद घर हमारी ज़िम्मेदारी : ब्लॉक स्तरीय नंदघर हस्तांतरण कार्यक्रम संपन्न

प्रतीक जैन
खेरवाड़ा,अनिल अग्रवाल फ़ाउण्डेशन,वेदान्ता,जतन संस्थान एवम् महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हो रही नंदघर परियोजना के अंतर्गत आज खेरवाड़ा ब्लॉक के 17 नंद घर का ब्लॉक स्तरीय नन्द घर हस्तांतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम समन्वयक चंदन सिंह राठौड और महिला बाल विकास विभाग अधिकारी माया परमार ने की।कार्यक्रम में नंदघर की सेवाओ को निरंतर समुदाय तक पहुँचाने और बच्चो के बेहतर भविष्य निर्माण को लेकर सभी को नंदघर की ज़िमेदारी सौंपी गई। अतिथियों का जतन संस्था और महिला बाल विकास विभाग द्वारा स्वागत किया गया। जतन संस्था के कार्यक्रम समन्वयक चंदन सिंह द्वारा जतन संस्था और सभी परियोजनाओं की जानकारी दी गई। क्लस्टर सुपरवाइजर महेश कुमार मीणा द्वारा बताया गया कि ग्राम स्वच्छता और पोषण समिति की नियमित बैठक हो और फण्ड से गांव का विकास हो जिसमें कार्यकर्ता अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे ताकि सबंधित सरपंच और वार्ड पंच का सहयोग लेकर कार्य को गति प्रदान कर सके। महिला बाल विकास अधिकारी माया परमार सभी कार्यक्रताओ को नंदघर का बेहतर संचालन सुनिश्चित करने निर्देशित है।

       सभी प्रतिभागियों की उपस्थिति में नंदघर में बाला पेटिंग,आकर्षक चित्र,बच्चो के सीखने और सीखाने के लिए शरीर के अंगों और फल व जानवरों के चित्र दीवारों पर बने हुए अंकों के ज्ञान और अन्य शिक्षण सामग्रियों से करवाया गया साथ ही केंद्र पर डिजिटल लर्निंग को ध्यान में रखते हुए टीवी और पेन ड्राइव भी कार्यकर्ता को सुपर्द किए। आंगनबाड़ी प्रबंधन समिति और ग्राम पंचायत को नंदघर के संचालन की ज़िमेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में समुदाय से आए लाभार्थियों की उपस्थिति में गोद भराई और अन्नप्रासन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर खेरवाड़ा की महिला नंद घर कार्यकर्ता और जतन संस्था कलस्टर सुपर वाइज़र महेश कुमार मीणा और टीडी कलस्टर से ललिता मीणा और सभी सेक्टर की महिला सुपरवाइज़र उपस्थित रही !
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!