अहमदाबाद – डूंगरपुर – उदयपुर रेल आमान परिवर्तन के बाद पर्यटक गतिविधियों मे हो सकती है वृद्धि : चेम्बर अध्यक्ष केके गुप्ता

– गुजरात के पर्यटको को आकर्षित करने के लिए तत्कालीन समय मे नगर परिषद डंूगरपुर द्वारा किए गए थे अभिनव प्रयास
– राज्य के अन्य जिलो सहित गुजराती पर्यटको से गुलजार हुई थी पहाडो की नगरी

डंूगरपुर। किसी नगरीय संरचना के विकास और आधारभुत सुविधाओं के विस्तार पर वहां की पर्यटन गतिविधियां महत्ती भूमिका निभाती है। नगर मे यदि पर्यटक आता है तो व्यवसायिक गतिविधियों को बल मिलता है साथ ही व्यापारी वर्ग मेे आर्थिक विषमओं मे कमी आती है। पर्यटन से नगर को प्रसिद्धि भी प्राप्त होती है वही, वहां की ऐतिहासिक इमारते और लोक संस्कृति को भी संवर्धन मिलता है।

यह उद्गार जिले के सबसे बडे व्यापारिक संस्थान चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष, पूर्व सभापति नगर परिषद् डंूगरपुर तथा वर्तमान मे स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत राष्ट्रीय योजना स्वीकृति समिति के गैर सरकारी सदस्य श्री केके गुप्ता ने व्यक्त किए है।

उन्होने अहमदाबाद डंूगरपुर उदयपुर रेल आमान परिवर्तन कार्य पूर्ण होने के बाद रेल संचालन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि इस परियोजना को गति देने के लिए चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के नाम लगभग दो लाख पोस्ट कार्ड लिखने का अभियान चलाया गया था। रेल परिवहन सबसे सस्ता और सुरक्षित परिवहन का माध्यम है। क्षेत्र के हर आमजन को इस सुविधा को लाभ उठाना चाहिए। देश मे रेल यात्रा को सबसे सस्ता परिवहन माना भी जाता रहा है। साथ ही व्यापारिक दृष्टिकोण से भी रेल द्वारा माल ढुलाई और पार्सल सेवा सबसे सुगत साधन है। अर्थव्यवस्था में रेल परिवहन का महत्व एवं योगदान सडक़ क्षेत्र के साथ कड़ी प्रतियोगिता का सामना करते हुए भी रेल परिवहन द्वारा सवारी एवं माल यातायात के एक महत्वपूर्ण अनुपात की पूर्ति की जाती है।

– रेल आने से डंूगरपुर नगर मे पर्यटन ले सकता है एक उद्योग का रूप

गुप्ता ने बताया कि रेलवे पर्यटन स्थल के आकर्षण को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और क्षेत्रीय ब्रांडिंग के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य कर सकता है। न केवल उनके पास प्राकृतिक ऐतिहासिक मूल्य हैं, बल्कि वे स्थानीय समुदायों के विकास में भी योगदान करते हैं। क्षेत्रीय आकर्षण और पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए अपने प्रयासों और उनके कौशल का सर्वोत्तम समन्वय कर सकते हैं। देश के सबसे स्वच्छ डंूगरपुर नगर मे ऐतिहासिक गेपसागर झील, नाना भाई पार्क, फतेहगढ़ी, जूना महल, श्रीनाथी मंदिर, बर्ड सेंचुरी पार्क, बादल महल, शहीद पार्क, वॉ म्यूजियम, उदय बिलास पैलेस, राजराजेश्वर मंदिर, सहित जिलेभर मे कई पर्यटन स्थल व धार्मिक तीर्थ है। जहां पर गुजरात राज्य सहित उदयपुर, अजमेर और जयपुर का पर्यटक आकर डंूगरपुर के नैसर्गिक सौंदर्य को निहार सकता है।

– सभापतित्व कार्यकाल वर्ष 2018 व 2019 मे पर्यटन मे आया था बूम

गुप्ता ने बताया कि उनके सभापति कार्यकाल अंतिम वर्षो 2018 व 2019 मे नगर परिषद के सौजन्य से डंूगरपुर नगर मे पर्यटक आए और यहां पर्यटन एक प्रमुख उद्योग के रूप मे विकसित हो, इसके लिए कई अभिनव प्रयास किए गए।

पडौसी राज्य गुजरात मे होटल संगठनो की बैठके लेकर उन्हे डंूगरपुर नगर की ऐतिहासिकता सहित यहां की स्थापत्य कला और प्राकृतिक सौंदर्यता से अवगत कराते हुए वहां प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। गुजरात के प्रमुख नगर अहमदाबाद मे 5 हजार ऑटो रिक्शा पर डूंगरपुर के पर्यटक स्थलों के बारे में स्टिकर लगाकर तथा  गुजरात और राजस्थान के कई जिलों में पिक्चर होलो में डूंगरपुर के पर्यटक स्थलों को दिखाकर पर्यटकों को डूंगरपुर आने के लिए और भी अनेकों प्रकार के प्रयास निरंतर करते रहें। गुजरात व राजस्थान की सीमा रतनपुर पर विशाल हॉर्डिंग्स लगाए जिससे उदयपुर या नाथद्वारा की ओर जाने वाले पर्यटको को डंूगरपुर नगर के बारे मे भी जानकारी प्राप्त हुई तथा जिसके परिणाम सार्थक हुए वर्ष 2018 में करीब 8 हजार पर्यटक शहर के अंदर आए और 2019 में करीब 10 हजार पर्यटक डूंगरपुर शहर के अंदर दीपावली के पावन अवसर के बाद भ्रमण के लिए घूमने के लिए तथा डूंगरपुर शहर के पर्यटक स्थलों को देखने के लिए आए जिससे शहर के अंदर त्योहार पर पर्यटकों की रेलमपेल रही। वर्ष 2018 व 2019 मे जनसहयोग द्वारा 31 दिसम्बर और नववर्ष को डंूगरपुर फेस्टिवल के रूप मे भव्यता के मनाया गया। जिसमे लगभग 10 से 15 हजार गुजराती सहित उदयपुर, चितौडगढ़, रतलाम, बांसवाडा के पर्यटको की भागीदारी रही।

अतिथि देवो भव: को ध्येय वाक्य मानते हुए इन पर्यटको की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। नगर के तहसील चौराह के निकट पर्यटक स्वागत केन्द्र स्थापित किया गया। जहां 24 घण्टे नगर परिषद के कार्मिक की तैनातगी की गई। वही, नगर भ्रमण के लिए ऑटो नि:शुल्क मुहैया कराया गया। डंूगरपुर के होटल व्यवसायियो ने भी दिल खोलकर पामणो का स्वागत किया और कम दरो पर कमरे उपलब्ध कराए साथ ही नगर परिषद की धर्मशाला मे भी कम दर पर ठहरने की व्यवस्था की गई।

– स्टेशनो पर लगे पर्यटन संबंधी हॉर्डिंग्स

गुप्ता ने बताया कि वर्तमान मे भी यदि पर्यटक को डंूगरपुर की तरफ आकर्षिक करना है तो रेल प्रस्थान स्थान असारवा स्टेशन सहित बडे स्टेशनो ऋ षभदेव व उदयपुर साथ ही अन्य रेल जोकि असारवा से जयपुर तक के लिए चलेगी वहां के प्रमुख स्टेशनो उदयपुर, भीलवाड़ा, अजमेर मे डंूगरपुर नगर व जिलेभर की ऐतिहासिक इमारतो व प्राकृतिक स्थलो के चित्रो सहित हॉर्डिंग्स लगाएं जाए तो यह पहाडो की नगरी एक बार फिर से आगामी हॉलीडे वीक मे पर्यटको से गुलजार हो सकती है।

– राष्ट्रीय मीडिया ने भी भूरी-भूरी प्रशंसा

वर्ष 2018 मे नई दिल्ली से राष्ट्रीय मीडिया को डंूगरपुर के दौरे पर आमंत्रित किया गया था। जिसमे देश के प्रमुख समाचार पत्रो सहित दिल्ली एनसीआर के बडे चैनल्स के पत्रकार डंूगरपुर आए थे और उन्होने डंूगरपुर निकाय द्वारा स्वच्छता के सभी घटको मे किए जा रहे कार्यो सहित निकाय के कई नवाचारो की भूरी-भूरी प्रशंसा की थी।

– वर्तमान बोर्ड के प्रयास भी सराहनीय

डंूगरपुर मे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिले इसको लेकर वर्तमान नगर परिषद बोर्ड द्वारा जो प्रयास किया जा रहा है वह बहुत ही सराहनीय है। आगामी योजना मे फतेहगढ़ी पहाडी से बादल महल तक किाप-वे बनाने और उदयपुर के शिल्पग्राम की तर्ज पर नगर मे शिल्पग्राम निर्माण के निर्णय से निश्चित रूप से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!