प्रतीक जैन
पशुपालकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित
खेरवाडा, सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस संस्था द्वारा खेरवाड़ा ब्लॉक के 30 किसानों के लिए पशु रोग निदान एवं खाद प्रबंधन पर एक दिवसीय एक्सपोजर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस, नवानिया उदयपुर की नेटवर्क इकाई एनसीवीटीसी के सहयोग से संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में किसानों को नस्ल सुधार, पशु पोषण, संतुलित आहार, पशुओं में होने वाली बीमारियां तथा उनके बचाव, टीकाकरण एवं डीवार्मिंग के महत्व पर जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त किसानों को सिरोही नस्ल, मुरा नस्ल के पशु फार्म, पोल्ट्री फार्म, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट एवं गोबर गैस प्लांट का भ्रमण भी करवाया गया।
प्रशिक्षण में डॉ एस के शर्मा.,डॉ दीपक शर्मा, डॉ रश्मि, भवरलाल जाट तथा संस्था से राजेश मीणा, विनोद एवं धनराज उपस्थित रहे।
