उदयपुर। संजीवनी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, उदयपुर की ओर से सीटीईआई ग्राउंड में 3 दिवसीय खेल सप्ताह का आज समापन हुआ। इस अवसर पर निदेशक अशोक लिंजारा, भव्य लिंजारा, युगल स्वर्णकार, भरत मेघवाल, समस्त स्टॉफ व विद्यार्थी मौजूद थे।
इस खेल सप्ताह में शतरंज, वॉली बॉल, खो- खो, कबड्डी, क्रिकेट, बेडमिन्टन, फुटबॉल, रस्सा कस्सी आदि खेलों का आयोजन किया गया। संजीवनी रॉयल्स एवम संजीवनी वारियर्स के बीच में क्रिकेट का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें संजीवानी वारियर्स फाइनल मैच का विजेता रहा। मैन ऑफ द मैच का खिताब प्रकाश जांगिड़ और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब रविन्द्र पंवार ने अपने नाम किया। इस दौरान विजेता टीमों एवं सदस्यों को अशोक लिंजारा एवं भव्य लिंजारा द्वारा पुरुस्कृत किया गया।
तीन दिवसीय खेल सप्ताह सम्पन्न
