उदयपुर। भू विज्ञान विभाग, मोहनलाल सुखड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर में आज दिनांक 6 मार्च को कुलपति महोदया प्रो सुनीता मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम का आग़ाज़ किया। इस अवसर पर प्रो मिश्रा ने भू विज्ञान विभाग के छात्रो को भविष्य में आने वाली खनिज क्षेत्र की विपुल संभावनाओं में रोजगार और शोध का आवाहन किया।मुख्य अथिति के रूप में बोलते हुए जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ उदयपुर के कुलपति प्रो कर्नल एस. एस. सारंगदेवोत ने छात्रो को प्रेरित किया की परंपरागत प्राचीन भारतीय भूवैज्ञानिक जानकारी से जोड़कर भविष्य में किए जाने वाले अध्ययन मे समाहित करे।विशिष्ठ अतिथि प्रो सीमा जालान अध्यक्ष, पृथ्वी विज्ञान संकाय ने भूविज्ञान एवं भूगोल के पारस्परिक वैज्ञानिक परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन दोनों क्षेत्रों में भी सामूहिक अध्ययन के प्रयास किए जाने चाहिए। विशिष्ट अतिथि प्रो के. बी. जोशी, अधिष्ठाता, विज्ञान महाविद्यालय उदयपुर ने जियो पॉलिटिकल ग्लोबल परिदृश्य पर छात्रों को सजग रहने का आह्वान किया एवं इस संदर्भ में अपनी शोध की दिशा को प्रबलता से आगे बढ़ाने की बात कही।सेनानिवृत प्रो प्रकाश कटारिया ने पृथ्वी विज्ञान संकाय के गठन और उपलब्धियों और भविष्य में मिलने वाली प्रबल संभावनाओं के बारे में छात्रों को बताया।
कार्यक्रम की शुरुआत में उद्घाटन भाषण के रूप में विभागाध्यक्ष डॉ रितेश पुरोहित ने जिओयूथ के बारे में बताते हुए कहा कि इसमें 20 विश्वविद्यालय से 8 राज्यों के छात्र हैं जो कि अपना शोधकार्य और प्रस्तुतीकरण का ज्ञानवर्चन कर समारोह को आगे ले जाएंगे।जियो यूथ के बारे में बताते हुए आयोजक सचिव डॉ हरीश कपास्या ने बताया कि अंतर महाविद्यालयी जिओ क्विज, पोस्टर मेकिंग एवं टेक्निकल सेशन और फील्ड वर्क प्रमुख कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर निरंजन मोहंती ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी प्रतिभागियो को सक्रिय रूप से भाग लेने का अववाहन किया।
राष्ट्रीय जियोयूथ का शानदार आगाज
