बडला में दिनदहाड़े घर से तीन बकरियां चोरी

खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के बडला गांव में दिनेश कुमार मीणा जो कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हैं उन्होंने थाना अधिकारी को कार्यवाही करने बाबत लिखा कि दिनांक 5 मार्च बुधवार को वह स्वयं एवं उसके परिवार के सदस्य पास के खेतों में गेहूं की कटाई के लिए गए हुए थे कि पीछे से अज्ञात चोरों द्वारा घर से तीन बकरियां चुरा ली गई। दिनेश ने बताया कि एक बकरी काले रंग की एवं दो बकरियां भूरे रंग की है। थानाधिकारी को लिखे पत्र में बकरी चोरी के अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही कर बकरियां बरामद करने की मांग की है। पूर्व में भी कई बार बडला पंचायत क्षेत्र में बकरी चोरी की घटनाएं हो चुकी है एवं स्थानीय पुलिस द्वारा बकरा चोरों को पड़कर बकरियां बरामद भी की गई है। मगर बार-बार बकरा चोरों द्वारा आतंक फैलाया जाकर बडला पंचायत क्षेत्र में बकरियां चोरी करने को अंजाम दिया जा रहा है जिससे बडला क्षेत्र के कृषक एवं ग्राम वासीयो में रोष व्याप्त है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!