उदयपुर, 5 मार्च : जिले के खेरोदा थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी जीतेंद्र मेघवाल पुत्र रामलाल मेघवाल निवासी कुंडई हाल उदयपुर और उसके दो अन्य साथियों ने उसे शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
