मेघवाल संगठन के पदाधिकारी अहमदाबाद शपथ ग्रहण में हुए सम्मिलित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
खेरवाड़ा,उपखंड खेरवाड़ा मेघवाल समाज 52 गांव (खड़क चौखला) वरिष्ठ कार्यकारिणी व युवा संगठन की टीम अध्यक्ष लालुराम मेघवाल के नेतृत्व में जय भीम संगठन अहमदाबाद में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुयी । समाज के सचिव वालचंद मेघवाल ने बताया की इस अवसर पर समाज में व्याप्त कुरितियो, व्यसनो, खर्चीले आयोजन, एवं विभिन्न नवाचारों पर चर्चा कर समाज सुधार की आवश्यकता बताई। युवा संगठन के लक्ष्मीनारायण मेघवाल ने युवाओं द्वारा स्थापित एक कोष (मिशन -100) में अधिक से अधिक जुड़कर समाज में घटित आक्समिक परिस्थितियों में सहभागिता निभाने का आह्वान किया। इस मौके पर समाज के संरक्षक धनराज ,मगनलाल,मोहनलाल, कन्हैयालाल ,लक्ष्मण लाल, संजय, जयवर्धन, आशिष व नवनियुक्त कार्यकारिणी,अध्यक्ष मगनलाल रांछा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार मेघवाल व धन्यवाद संरक्षक रमेश चावड़ा ने ज्ञापित किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!