अरावली एवेंजर्स और पिछोला पैंथर्स ने जीते अपने मैच, सेमीफाइनल आज

उदयपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग में उत्साह चरम पर
उदयपुर। उदयपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग अब अपने समापन की ओर अग्रसर है। शनिवार को सेमीफाइनल खेले जाएंगे।
इससे पूर्व लीग मैच में अरावली अवेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 129 रन ही बना पाई। वंडर सीमेंट प्रजेंट्स यूपीएल के अनिरुद्ध सांखला ने बताया कि पैलेस नाइट्स के प्रवीण मीणा ने तीन और चेतन नागदा ने दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अरावली अवेंजर्स की टीम ने एक बॉल शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। अरावली अवेंजर्स की तरफ से तरुण देवल ने 45 और गौरव चौधरी ने 46 रन बनाएं। मुख्य अतिथि एडवोकेट वैभव जैन ने प्रवीण मीणा को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया।
वंडर सीमेंट प्रजेंट्स यूपीएल के प्रतीक परिहार ने बताया कि दूसरे मैच में रात्रिकालीन मैच में पिछोला पैंथर्स ने एलसी वॉरियर्स को 73 रन से हराया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पिछोला पैंथर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 184 रन बनाएं। पिछोला पैंथर्स की तरफ से संचित टाक ने शानदार अर्धशतक लगाकर 66 रन और सत्तार खान ने 46 रन बनाए। जवाब में एलसी वॉरियर्स की टीम 111 रन पर ऑल आउट हो गई। पिछोला पैंथर्स की तरफ से रौनक जैन ने 3 वैभव राव, राजेंद्र सिंह ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ़ द मैच वैभव राव पाटिल रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!