5 दिवसीय दुर्गा पूजा कार्यक्रम आज से

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। बंगाली काली बाड़ी सोसायटी की ओर से हिरण मगरी से. 4 स्थित ब्राह्मण समाज सेवा समिति परिसर में 8 अक्टूबर से दुर्गा पूजन कार्यक्रम प्रारम्भ होंगे।
सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. दीपांकर चक्रवर्ती ने बताया कि 8 अक्टूबर को छष्ठी को प्रातः 8 बजे दुर्गा पूजा आयोजित होगी। प्रातः 11 बजे चंडी पाठ तत्पश्चात पुष्पांजली भोग आदि कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर सप्तमी को प्रातः 8 बजे पूजा प्रारम्भ होगी। नव पत्रिका प्रवेश महासप्तमी,बलिदान, पुष्पांजली भोग आदि कार्यक्रम होंगे। 10 अक्टूबर प्रातः 8 बजे महाअष्टमी पूजा प्रारम्भ होगी। तत्पश्चात बलिदान,भोग संध्या आतरी आदि आयोजन होंगे।
उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर नवमी को प्रातः 6.23 मिनिट पर विशेष पूजा संधि प्रारम्भ होगी। जिसमे ंमां दुर्गा को 108 कमल चढ़ाये जायेंगे। इसी महानवमी पूंजा प्रारम्भ होगी। जिसमें पुष्पंाजली, भोग ,होम आदि कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। डॉ. चक्रवर्ती ने बताया कि 12 अक्टूबर विजयदशमी पर दर्पण विसर्जन, अपराजिता पूजा एवं महिलाओं के सिन्दूर खेलने के पश्चात जुलूस के रूप में प्रतिमाआंे का विसर्जन किया जायेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!