खेलगांव में हॉकी मैच का आयोजन: मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर हुआ खास कार्यक्रम

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर 29 अगस्त। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलगांव में एक विशेष हॉकी मैच का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

पंकज कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों से मिलकर उनका परिचय लिया और उन्हें मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “हॉकी हमारे देश का गौरवशाली खेल है, और मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ी हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। मैं सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूँ और आशा करता हूँ कि वे अपनी मेहनत और लगन से देश का नाम रोशन करेंगे।”

इस अवसर पर खिलाड़ियों ने भी अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना की सराहना की। राष्ट्रीय खेल दिवस के इस खास मौके पर खेलगांव में आयोजित हॉकी मैच ने सभी को एकजुट कर खेल के प्रति प्रेम और सम्मान को बढ़ावा दिया।

कार्यक्रम के अंत में पंकज कुमार शर्मा ने जिला खेल अधिकारी महेश पालीवाल, हॉकी प्रशिक्षक एवं नोडल अधिकारी शकील हुसैन, अंतर्राष्ट्रीय धविका हमीदा बानो, अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज महेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व खेल अधिकारी विक्रम सिंह चंदेला, राष्ट्र स्तरीय हॉकी खिलाड़ी भीष्म पाल सिंह, प्रकाश अग्रवाल का तिरंगा उपरना एवं सूत की माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया शर्मा ने सभी खिलाड़ियों और आयोजकों को उनके सहयोग और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें भविष्य में भी ऐसे ही प्रेरणादायक आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!