श्री ओम बन्ना सा जन्मोत्सव 5 मई को बलीचा धाम पर हर वर्ष की भाती मनाया जाएगा

श्री ओम बन्ना सा का जन्मोत्सव 5 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा ,संरक्षक कमलेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि  धाम के गादीपति आरपी सिंह आकवा व सेवक चैन सिंह राजावत के सानिध्य में श्री ओम बन्ना सा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर तैयारी बैठक बलीचा धाम पर हुई,
जिसमें तय हुआ कि प्रातः बावजी श्री ओम बन्ना हुक्म का दुग्ध अभिषेक कर, विशेष श्रृंगार के उपरांत हवन पूजन, कन्या पूजन कर उनको प्रसादी लाभ व शाम को माता नागणेशिया जी व बाबा भैरव नाथ और ओम बन्ना सा हुक्म की महा आरती होगी, उसके पश्चात संतों महंतो का स्वागत अभिनंदन एवं भव्य आतिशबाजी की जाएगी,  बैठक में विक्रम सिंह राजपुरोहित, इंद्रजीत सिंह कडा,चंद्रवीर सिंह सिसोदिया, कानजी महाराज, देवेंद्र सिंह दुलावत, रंजीत मीणा ,संतराम, नरेंद्र सिंह जीवाना सहित प्रमुख बैठक में उपस्थित थे

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!