उदयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद जयराम रमेश के उदयपुर आगमन पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं कांग्रेस वॉर रूम के अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने महाराणा प्रताप डबोक एयरपोर्ट पर मेवाडी पगडी, सूत की माला एवं उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राज्यमंत्र दर्जा प्राप्त दीप चौधरी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता रीतु चौधरी का भी शर्मा ने मेवाडी पगडी, सूत की माला एवं उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।
ततपश्चात ऑल जयराम रमेश डबोक हवाई अड्डे से सीधे 10:00 बजे रक्षाबंधन धानमंडी कांग्रेस मिडीया सेन्टर वाॅररूम पहूंचे जहां उन्होंने मिडीया सेन्टर के कार्यों का अवलोकन किया, कांग्रेस वाॅररूम के कार्यों की प्रशन्सा की। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि मिडीया सेन्टर और वाॅररूम का गठन ब्लाॅक स्तर और वार्ड स्तर तक होना चाहिए। जयराम रमेश ने उदयपुर को लोकप्रिय प्रत्याशी जिला कलेक्टर ताराचन्द मीणा के पेम्पलेट और 5 गारंटी योजना के पत्र का भी विमोचन किया।
इस अवसर पर अशोक तंबोली, फिरोज अहमद शेख, ओम आगाल, नितेश सराफ, नवीन अग्रवाल, नरेन्द्र सराफ, लोकेश साहू, जमनालाल साहू, एन के शर्मा, डॉ. संदीप गर्ग, उमेश शर्मा सहित कांग्रेस वॉररूम के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
