श्रीलंका में आयोजित प्रतियोगिता में उदयपुर के 9 कलाकारों का शानदार प्रदर्शन किया

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। हिन्दुस्तान आर्ट एण्ड म्यूजिक सोसायटी की ओर से श्रीलंका में देश राग भारत संस्कृति यात्रा ग्लोबल फेस्टिवल ऑफ इण्डियन कल्चर भारत संस्कृति यात्रा के अन्तर्गत आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य,गायन व वादन प्रतियोगिता में उदयपुर के नौ कलाकारों ने सीनियर,जूनियर व ओपन केटेगरी शानदार प्रदर्शन किया।
सुर संगम एकेडमी की संचालिका रेणु गोरेर के मार्गदर्शन में इन कलाकारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पं. गजेन्द्र पण्ड्या द्वारा सीमा पाल,अन्नदिता सकारिया,मैत्री पालीवाल,आध्या मिश्रा,निवेदिता पगारिया,दिविता अग्रवाल,काव्या चौहान,कनिका अग्रवाल,कामाकशी मीना को पुरूस्कार प्रदान किये गये।
इस अवसर पर रेणु गोरेर को भी पदमा प्रिया नामक सर्वश्रेष्ठ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता स्वामी विवेकानन्द कच्चर सेन्टर हाई कमीशन ऑफ इंडिया कोलंबो श्रीलका में आयोजित की गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!