शर्मा को लोकसभा वॉर रूम का प्रभारी नियुक्त होने के बाद प्रथम बार उदयपुर आगमन किया स्वागत

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर /2 अप्रैल /2024 उदयपुर  लोकसभा क्षेत्र से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा को लोकसभा वॉर रूम का प्रभारी नियुक्त होने के बाद प्रथम बार उदयपुर आगमन पर उदयपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ एवं कचरू लाल चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी द्वारा पंकज कुमार शर्मा का मंगलवार को प्रातः 10:30 बजे फतेहपुरा चौराहे पर ढ़ोल नागाड़ो के साथ भव्य आतिशबाजी कर स्वागत किया गया।
शर्मा सड़क मार्ग द्वारा प्रातः 10.30 बजे फतेहपुरा चौराहा पहुंच कर सर्वप्रथम महाराणा प्रताप की तस्वीर पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। उदयपुर शहर एवं देहात के पदाधिकारी व विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष, सामाजिक संस्थाओ और कार्यकर्ताओं द्वारा शर्मा को स्मृति चिन्ह  भेंटकर मेवाड़ी पगड़ी, तिरंगा उपरणा, सूत की माला पहनाकर जगह-जगह पटाखों की लड़िया जलाकर वहाँ से रैली के रूप में फतेहपुरा से रवाना होकर सुखाडिया सर्कल पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोहनलाल सुखाडिया मूर्ति पर पुष्पांजलि की। इसके बाद कोर्ट चौराहे पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर देहली गेट स्थित शांति-आनंदी पर पहुंचें जहां शहीद शांति-आनंदी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। महेश धन्नावत एवं सुभाष चित्तौड़ा ने शर्मा को महावीर स्वामी और कैलाश निमावत व बाबूलाल गावरी  ने शर्मा को अंबेडकर सर्किल पर बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीर भेंट की।

शर्मा का देहली गेट पहुंचने पर फूल माली समाज से सुशीला कच्छावा, दुर्गा बाई कच्छावा, जमनालाल माली, धापू बाई माली एवं अशोक मोची, राजू भाई मोची, गोपाल मोची ने भी शर्मा को पुष्पगुंछ भेंट कर अभिनंदन किया साथ ही शर्मा ने भी उनके साथ बोरी पर बैठकर चाय पी। उसके उपरांत शर्मा धानमंडी होते हुए रक्षाबंधन” कांग्रेस मीडिया सेंटर पहुंचें। मण्डी में किराणा व्यापारियों, ठेला व्यवसायी एवं क्षेत्रवासियों ने शर्मा का मालाओं एवं पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
शर्मा ने मण्डी में बाई जी राज कुंड, राधा कृष्ण मंदिर, बड़लेश्वर महादेव एवं हनुमान मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया!

पंकज कुमार शर्मा ने कांग्रेस पदाधिकारीयों एवं युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में हमें एकजुट हो कर उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा के हाथ मजबूत करने हैं। वार्ड एवं बूथ स्तर पर काम करके मीणा को ज्यादा से ज्यादा वोटो से विजय बनाएंगे।
शर्मा ने कहा की कांग्रेस वॉर रूम से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में और तेज आयेगी । वॉर रूम से उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में होने वाली 2024 की पूरी चुनावी रणनीति पर फोकस रहेगा।

इस अवसर पर शहर जिलाध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़, पूर्व देहात जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव  लाल सिंह झाला, पूर्व राज्य मंत्री  जगदीश राज श्रीमाली, पूर्व विधायक त्रिलोक पुरबिया, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव गोपाल कृष्ण शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अजय  सिंह, कल्याण सिंह राव, दीपक व्यास, सुधीर जोशी दीपक सुखाड़िया, हरीश शर्मा, पार्षद गौरव प्रताप, फिरोज अहमद शेख़, अशोक तंबोली, उमेश शर्मा, रंजना साहू, संजय मंदवानी, पुष्पेंद्र शर्मा, मदन बाबरवाल, अमित पालीवाल, संतोष प्रजापत, टीटू सुथार,अमित श्रीवास्तव, हिदायतुल्लाह, गोविंद सक्सेना, बतूल हबीब, सुभाष चित्तौड़ा, महेश धन्नावत, अमित पालीवाल, संतोष प्रजापत, अमित कुमार , कन्हैयालाल मेनारिया, उत्तम प्रकाश देवड़ा, एम. एल जादूगर, कालू लाल चित्तौड़ा, ओम प्रकाश आगाल, विद्यु शेखर त्रिवेदी, महेंद्र कुमार दीक्षित,
बहन उषा शर्मा, अशोक नागोरी, पारस नागोरी, भगवान सोनी,चंद्र प्रकाश झाला, सांवरलाल भाटी, चैन सिंह, संगीता अरोड़ा, कैलाश निमावत, योगेश शर्मा, पुरुषोत्तम कलवानी, जमुना गिरी, नरेंद्र कुमार जैन, नरेंद्र शर्मा, उस्मान खान, अजमतउल्लाह खान, सावन साहू, सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!