नाई स्कूल में तीन कमरों का हुआ उद्घाटन,

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
बोर्ड कक्षाओं में उत्कृष्ट अंक लाने वाली छात्राओं का हुआ सम्मान
उदयपुर. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नाई में गुरुवार को मनोहर देवी पूनमचंद कछारा ट्रस्ट के नारायण लाल कछारा द्वारा दो कक्षा कक्ष व एन. हडपावत एण्ड एसोसिएट्स के निर्मल हडपावत द्वारा एक कक्षा-कक्ष निर्माण के उद्घाटन समारोह हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, अध्यक्षता डॉ.कुन्दनलाल कोठारी संस्थापक, विज्ञान समिति उदयपुर ने की।
अतिथियों का स्वागत संस्था प्रधान विद्या गौड, वीनु जैन एवं जयेन्द्र पण्डया द्वारा किया ।
कार्यक्रम का संचालन प्रमोद कोठारी सेवानिवृत प्रधानाचार्य एवं देवयानी पण्डया व्याख्याता स्थानीय विद्यालय ने किया। कक्षा कक्षों का अनावरण गिरधारीलाल हडापवत, नारायण लाल कछारा द्वारा किया गया। समारोह में दानदाताओं द्वारा स्थानीय विद्यालय की कक्षा 10वी बोर्ड व 12 वी बोर्ड में प्रथम तीन स्थानों पर आने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेन्टो व नकद राशि प्रदान की गई। साथ ही विद्यालय द्वारा आगन्तुक समस्त अतिथियों का शॉल ओढाकर व मोमेन्टो प्रदान कर सम्मान किया गया।  विद्यालय की कक्षा 1 से 12 तक प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त छात्राओं को मोमेन्टो व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रधानाचार्य विद्या गौड व अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। विधायक फूलसिंह मीणा द्वारा छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!