मुक्केबाजी प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को किया सम्मानित

उदयपुर। 67वीं जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में विजयी रहे बच्चों को आज कलड़वास स्थित माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया।
संस्थान निदेशक अरुण मंडोत ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए  कुल 22 से अधिक मेडल प्राप्त किये तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया। इस अवसर परशारीरिक शिक्षक वर्धमान नरुका और उनकी टीम को भी सम्मान किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!