हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गुरूआंे का किया सम्मान
अभिभावक से बढ़कर है शिक्षक, हमेशा दिखाते है सफलता की राह – प्रो. सारंगदेवोत
संघर्षो में जीना सीखाते है गुरू …………..

उदयपुर 05 सितम्बर / जनार्दनराय नागर  राजस्थान विद्यापीठ डिम्ड टू बी विश्वविद्यालय के कुलपति  सचिवालय में शिक्षक दिवस पर मंगलवार को कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत को विद्यापीठ के कार्यकर्ता एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की ओर से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मुख्य समारोह  लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित किया गया जहॉ शिष्यों द्वारा गुरूओं का सम्मान किया गया। आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि गुरू को भगवान से श्रेष्ठ माना गया है क्योकि गुरू के माध्यम से ही हमे ईश्वर के बारे में ज्ञान प्राप्त होता हैं हर व्यक्ति के जीवन में उनके शिक्षकों की छाप अवश्य ही होती है। सत्य, ईमानदारी की राह पर चलना सिखाते है  गुरू। गुरू के आदर्शो को अपना कर ही शिष्य जीवन की सीढ़िया चढ़ते है। शिक्षक हमारे अभिभावक से भी बढ कर है वे हमें सफलता का मार्ग दिखलाते है। उन्हांेने कहा कि आदिकाल से भारत विश्व गुरू रहा। छात्र के जीवन में पहली गुरू उसकी मॉ व दूसरा गुरू उनकी मॉ होती है व उसके बाद शिक्षक होता है जो उसके जीवन में उसे दिशा देता है जिसमें उसकी सफलता की झलक दिखती है।  प्राचीन काल से गुरू की महत्ता सर्वोपरि रही है हमारी संस्कृति ने गुरू को ईश्वर से भी अधिक शीर्ष स्थान दिया है क्योकि गुरू के बिना ज्ञान संभव नहीं है।
संचालन ज्योति कुंवर चुण्डावत, मुकुल आमेटा ने किया जबकि आभार रूचि मेघवाल ने किया। प्रारंभ में इफ्तीहार फातिमा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समारोह की जानकारी दी।
इस अवसर पर कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, रजिस्ट्रार डॉ. तरूण श्रीमाली, प्रो. सरोज गर्ग, परीक्षा नियंत्रक डॉ. पारस जैन, डॉ. शैलेन्द्र मेहता, डॉ. बबीता रसीद,  प्रो. गजेन्द्र माथुर, प्रो. बलिदान जैन, डॉ. अमी राठौड़, डॉ. रचना राठौड़, डॉ. सुनिता मुर्डिया, प्रो. मंजु मांडोत, डॉ. अमिया गोस्वामी, डॉ. अवनीश नागर, डॉ. युवराज सिंह राठौड़,  डॉ. राजभांति, डॉ. लाला राम जाट, डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव, डॉ. भारत सिंह देवड़ा, डॉ. मनीष श्रीमाली, डॉ. गुणबाला आमेटा, डॉ. सपना श्रीमाली सहित गुरूओं का माला, उपरणा ओढ़ा कर सम्मान किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!