राजस्थान विजन – 2030 : साहित्यकारों ने दिये सुझाव

उदयपुर, 5 सितंबर। राजस्थान मिशन-2030 के संबंध में राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर कार्यालय में बैठक आयोजित कर साहित्यकारों से सुझाव आमंत्रित किए गये। बैठक में नगर के साहित्यकारों ने शिक्षा, पर्यटन विकास, उद्योग व व्यापार, वन कृषि एवं संबंध क्षेत्र, प्रदेश में साम्प्रदायिक सदभाव, स्वास्थ्य एवं पोषण युवा कोशल एवं रोजगार आदि पर विस्तार से विचार व्यक्त किये गये। बैठक में हेमेन्द्र चंडालिया, डॉ. ज्योतिपुंज, डॉ. कुंदन माली, डॉ. करूणा दशोरा, रामदयाल मेहर, डॉ. निर्मला शर्मा, अशोक जैन, तरुण दाधीच, सुनील टांक, खुर्शीद शेख खुर्शीद, राजेन्द्र सोमानी, उषा सोमानी (चित्तौड़गढ़) दुर्गेश नंदवाना, लाकेश चौबीसा आदि के साथ ही अकादमी स्टाफ ने भी भागीदारी की। इससे साथ ही आम आदमियों ने भी भाग लिया।

साक्षात्कार की तिथियों में परिवर्तन
उदयपुर, 5 सितम्बर। उचित मूल्य दुकान आवंटन को लेकर प्रस्तावित साक्षात्कार की तिथियों में अपरिहार्य कारणों से परिवर्तन किया गया है। जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) राहुल राज जादौन ने बताया कि 8 सितम्बर 2023 को प्रस्तावित साक्षात्कार आवंटन सलाहकार समिति की अनुपलब्धता के कारण अब 13 सितम्बर को जिला रसद कार्यालय (द्वितीय) उदयपुर में होंगे। उधर, सलूम्बर जिलातंर्गत सराड़ा एवं लसाड़िया क्षेत्र के साक्षात्कार 11 सितम्बर को तथा सलूम्बर के साक्षात्कार 12 सितम्बर को जिला रसद कार्यालय सलूम्बर में होंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!