राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्य ने किया वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण

उदयपुर, 5 सितम्बर। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडूप ने मंगलवार को वन स्टॉप सेन्टर भुवाणा का निरीक्षण किया। उन्होंने वन स्टॉप सेन्टर पर प्राप्त होने वाले विभिन्न प्रकरणों एवं उनकी प्रकृति एवं कार्य निष्पादन के सम्बन्ध में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।
महिला आयोग सदस्य ने जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरूद्ध अपराध एवं हिंसा के सम्बन्ध में ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। जनजाति क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों के उन्मूलन के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के उप निदेशक एवं संरक्षण अधिकारी को निर्देश प्रदान किए। साथ ही निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र  पर महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा की। कार्यालय के विभिन्न रिकॉर्ड का अवलोकन किया साथ ही वन स्टॉप केन्द्र द्वारा किए जा रहे कार्य को सहारा सराहा। उन्होंने सखी वन स्टॉप सेंटर पर प्राप्त होने वाले प्रकरणों में की जा रही कार्रवाई एवं प्रचार-प्रसार के बारे में चर्चा की। निरीक्षण के दौरान उप निदेशक महिला अधिकारिता, संजय जोशी,
केंद्र प्रबंधक चन्द्रकला पालीवाल, संरक्षण अधिकारी रामकिशोर खदाव सहित विधिक एवं सामाजिक परामर्शदाता आदि उपस्थित थे। श्रीमती खोंगडूप ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भुवाणा में मैटरनिटी बोर्ड, ऑपरेशन थिएटर आदि सुविधाओं का भी अवलोकन किया। साथ ही स्वाधार गृह में निवासरत महिला और बालिकाओं से संवाद किया, उपलब्ध संसाधनों एवं सुविधाओं का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!