राजस्थान मिशन 2030 के दस्तावेज प्रारूप तैयार पर हुआ मंथन
उदयपुर, 5 सितंबर। हरिशचन्द्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र उदयपुर में राजस्थान मिशन 2030 के दस्तावेज प्रारूप तैयार करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण एवं क्षमता संवर्धन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों, अतिथि वक्ता, विश्वविद्यालय के व्याख्याता, एनजीओ प्रतिनिधि व सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारियों ने उपयोगी सुझाव दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अतिरिक्त महानिदेशक एम.एल.चौहान ने की। संस्थान की संयुक्त निदेशक (लेखा) श्रीमती रूचि प्रियदर्शी व उपनिदेशक (प्रशासन) श्रीमती रागिनी डामोर ने कार्यशाला के उद्देश्य एवं संस्थान की उपलब्धियों व नवाचारों के बारे में अवगत कराया।
रिक्त पदों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित
उदयपुर, 5 सितंबर। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में प्रथम वर्ष में प्रवेश सत्र 2023-24 के लिये पूर्व की प्रवेश प्रक्रिया के उपरांत सिविल, इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल ब्रांच में रिक्त रहे स्थानों पर सीधे प्रवेश हेतु दसवीं पास इच्छुक अभ्यर्थी डिप्लोमा प्रथम वर्ष प्रवेश के आवेदन आमंत्रित किये हैं।
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि आवेदन संस्थान में 6 से 9 सितंबर तक प्रति दिवस दोपहर 12 बजे तक जमा कर तत्पश्चात् मेरिट बनाकर उसी दिन प्रवेश दिया जाएगा। राज्य सरकार के नियमानुसार आरक्षण उपलब्ध है।
विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना आवेदन आमंत्रित
टूल किट क्रय करने पर मिलेगी अधिकतम 5 हजार रुपये की सहायता
उदयपुर, 5 सितंबर। विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना अंतर्गत दस्तकारों व हस्तशिल्पियों को टूल किट क्रय करने हेतु 5 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि योजना अंतर्गत 18 से 40 वर्ष के हस्तषिल्पी, दस्तकार व कामगार जिनका जन आधार बना हुआ है व जिनके पास उद्योग विभाग या विकास आयुक्त हस्तशिल्प (भारत सरकार) द्वारा वैध पहचान पत्र है तथा ंजिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम हैं वे एसएसओ पोर्टल पर विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना (हस्तषिल्प) के आइकन पर आवेदन कर सकते हैं। योजना में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा पात्रता की जाँच उपरांत पात्र आवेदक द्वारा टूल किट क्रय कर बिल पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा। इसकी मूल प्रति आवेदक द्वारा पुनर्भरण से पूर्व जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में प्रस्तुत करनी होगी। योजना का लाभ जिले में निर्धारित लक्ष्य के तहत पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में या दूरभाष नंबर 0294-2490941 पर संपर्क करें।
बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
उदयपुर, 5 सितंबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में एडीजे कुलदीप शर्मा ने राष्ट्रीय लोक अदालत की डोर स्टेप काउन्सलिंग के तहत एवीवीएनएल प्रताप नगर गिर्वा कार्यालय में बिजली उपभोक्ताओं के बिलो का हाथोंहाथ निस्तारण किया गया। एडीजे कुलदीप शर्मा एडीजे एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की डोर स्टेप काउन्सलिंग में अधिशासी अभियंता राकेश करण अंकुर कश्यप, कृष्णकुमार रावल उपस्थित रहे। एडीजे शर्मा ने बताया कि आगामी 9 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी और डोर स्टेप काउन्सलिंग में अजमेर विद्युत निगम लिमिटेड के प्रकरणों का हाथोहाथ निस्तारण करते हुए बिजली उपभोक्ताओं से बकाया बिजली के बिल जमा करवाते हुए लोक अदालत की भावना से प्रकरणों का निस्तारण किया गया ।
राजस्व प्रकरणों के निस्तारण पर हुई चर्चा
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के श्रीमान अध्यक्ष के दिशा-निर्देशानुसार उदयपुर में आगामी 9 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक राजस्व प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में एडीजे कुलदीप शर्मा ने एडीएम शैलेश सुराणा वराजीव द्विवेदी के साथ बैठक लेकर विस्तार से चर्चा की।
