उदयपुर 02 सितम्बर / कुराबड़ कच्छेर स्थित नवदुर्गा माताजी मंदिर प्रांगण में भव्य महादेव के मंदिर का निर्माण का शुभारंभ प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने शुभ मुहूर्त में विधि विधान के साथ महादेव मंदिर का शिलापुजन कर नीव का मुहुर्त किया। पंडित शिवचंद आमेटा, डॉ. कैलाश आमेटा ने विधि विधान के साथ मंदिर निर्माण कार्य को सम्पन्न कराया। इस अवसर पर कुंवर कमलेश्वर सिंह सारंगदेवोत, ठा. तेज सिंह, दुल्हे सिंह, ठा. अमर सिंह, मोड़ सिंह, डा. युवराज सिंह राठौड़, रमेश चौधरी, राजेन्द्र सारंगदेवोत, नारायण सुथार सहित गांव के आमजन ने पूजा में भाग लिया।
महादेव मंदिर का किया शिला पुजन
