उदयपुर, 24 अगस्त। भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज में आयोजित कल्चरल वीक के अंतिम दिन 2022 बैच के मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन 2021 बैच द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में 2022 बैच के मेडिकल छात्र-छात्राओं में रैंप वॉक का आयोजन हुआ। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य पवन कुमार अतिरिक्त प्राचार्य वर्षा अशोक सिंह एवं कल्चरल कमेटी अध्यक्ष डॉ अरुण पंचारिया के निर्देशन में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में डॉ. चित्रा सिंह डॉ. रचित सक्सेना, डॉ महेश चौधरी, डॉ. कृष्णा सुरेला उपस्थित थे। भावी चिकित्सकों ने उत्साह के साथ आयोजन को सफल बनाया।
फ्रेशर पार्टी के साथ पिनाका 4.0 का हुआ समापन
