2nd स्टेट रैंकिंग टेबिल टेनिस मे उदयपुर के खिलाडियो का दबदबा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
1st वेटरन राजस्थान स्टेट रैंकिंग प्रतियोगिता आज से उदयपुर मे
उदयपुर। राजस्थान टेबिल टेनिस संघ के तत्वावधान मे उदयपुर के वैकुण्ठ स्पोर्ट्स अकादमी मे 35 वर्ष बाद स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के सचिव दीपक डांगी ने बताया कि  11 वर्ष के बालक वर्ग मे फाइनल मैच वेदान्त (उदयपुर) व हर्ष सैनी (सिरोही) के मध्य तथा बालिका वर्ग मे चारवी मोदी (उदयपुर) व चारूवी शर्मा (जयपुर) के मध्य खेला जाएगा ।इसी तरह 13 बालक वर्ग मे यश थानवी (सिरोही) व भुवांश ( सिरोही) के मध्य तथा बालिका वर्ग  मे हिमांशी (सिरोही) व निवीशका (जयपुर) के मध्य खेला जाएगा ।आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष अविनाश कुमावत ने बताया की अन्य वर्गो मे भी सेमीफाइनल तक के मुकाबले शाम तक हो जाएगे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!