उदयपुर, 18 अगस्त। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर एवं अभिलाषा विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में कुकिंग कार्यशाला का एक दिवसीय आयोजन शुक्रवार को अभिलाषा विद्यालय में किया गया। जिसमें स्कूल के 27 स्पेशल बच्चों ने भाग लिया।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर की निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि इस कुकिंग कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को जीवन कौशल सीखा कर अपने पैरों पर खड़ा करना है।
इसके लिए केन्द्र द्वारा एक दिवसीय कुकिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने केक, कप केक, पकोड़े, सलाद आदि व्यंजन बनाए तथा उनकी रेसीपियां जानी। उन्होंने बताया कि आगे भी विद्यार्थियों के लिए इसी तरह के कार्यक्रम होते रहेंगे जिनसे वे अपने जीवन को लक्ष्य दे सके।
इस अवसर पर अभिलाषा विद्यालय के मार्गदर्शक एवं गाइड रेणु सिंह, कोषाध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह, उप प्राचार्य आरिफ, शमा प्रवीण, सुमन महला, रश्मि गुप्ता एवं अलबीना खान उपस्थित थे।
कुकिंग कार्यशाला में स्पेशल विद्यार्थियों ने सीखी पाक कला
