मिशन इंद्रधनुष 5.0 और मीजल्स रूबेला एलिमिनेशन अभियान

हर बच्चे के लगे सभी टीके, इसके लिए सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान-सीएमएचओ
उदयपुर, 4 अगस्त। प्रदेश में अगस्त, सितंबर एवं अक्टूबर माह में प्रति माह 6-6 दिन तक संचालित होने वाले सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता के संबंध में शुक्रवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मीडिया कार्यशाला हुई।
कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर बामनिया ने मिशन इंद्रधनुष अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत से 5 वर्ष तक के छूटे व वंचित बच्चों को प्रतिरोधक टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया के सहयोग से तीन फेज में इस अभियान का संचालन कर निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण किया जाएगा। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि अगस्त माह में 7 से 12 अगस्त, सितंबर माह में 11 से 16 सितंबर और अक्टूबर माह में 9 से 14 अक्टूबर तक यह अभियान चलेगा।
डब्ल्यूएचओ के डॉ अक्षय व्यास और मुदित माथुर ने यू-विन ऑनलाईन सॉफ्टवेयर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सॉफ्टवेयर में सेल्फ रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति घर बैठे टीकाकरण हेतु मां के आधार कार्ड को अपलोड कर अपने बच्चे का पंजीयन करा सकता है। फिर भारत के किसी भी कोने में निर्धारित टीके लगाए जाने की सुविधा का लाभ उठा सकता है। राजस्थान में मीजल्स रूबेला को एलिमिनेट करने के लिए रोडमैप को समझाते हुए छूट गए बच्चों और गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करने और वैक्सीनेट करने पर जोर देने की बात कही। कार्यशाला में डॉ राकेश गुप्ता और यूनिसेफ की यशी उपस्थित रहे।
उदयपुर का नवाचार है बुलावा पर्ची :
सीएमएचओ डॉ. बामनिया ने यह भी बताया कि जिले में नवाचार करते हुए वंचित बच्चों को टीकाकरण स्थल पर बुलाने के लिए आकर्षक रंगीन टीकाकरण बुलावा पर्ची बनवाई गई है, जिसे घर-घर तक पहुंचाते हुए टीकाकरण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस पर्ची का विमोचनएसीएस श्रीमती शुभ्रा सिंह के हाथों करवाया गया था। आशा और एएनएम द्वारा यह पर्ची वंचित बच्चों के घरों तक पहुंचाई जाएगी जिसे टीकाकरण के दिन वह लेकर टीकाकरण स्थल पर आएंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!