एमडी निर्वाण के निर्देशों पर सरकारी आवास के उपर से हटे बिजली के तार

उदयपुर, 4 अगस्त। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा जन समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए राज्य मुख्यालय से भी सतत मॉनिटरिंग की जा रही है और इस वजह से उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्रभावी निस्तारण भी हो रहा है।
उदयपुर में एक ऐसी ही कार्यवाही के तहत अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एन.एस. निर्वाण के निर्देशों के बाद सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सरकारी आवास के उपर से गुजर रही बिजली लाईन को एक सप्ताह के भीतर ही हटाकर राहत दी गई है। प्रकरणानुसार मोहता पार्क स्थित सूचना केन्द्र के संयुक्त निदेशक डॉ. कमलेश शर्मा के सरकारी आवास पर पिछले कई वर्षों से बिजली की लाईन गुजर रही थी जिससे हादसे का अंदेशा था। इसी प्रकार सरकारी आवास से लगभग टच करती बिजली लाईन के नीचे पीपल के पेड़ की डालियों से भी हादसे की संभावना थी। इस संबंध में एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता को पिछले वर्ष भर से लगातार पत्र व दूरभाष के माध्यम से सूचित भी किया जाता रहा था परंतु इस समस्या का समाधान नहीं हुआ। गत दिनों इस संबंध में संयुक्त निदेशक डॉ. शर्मा ने प्रबंध निदेशक एनएस निर्वाण को पत्र लिखकर सूचित किया गया। निर्वाण ने तत्काल ही उदयपुर के अधीक्षण अभियंता गिरीश जोशी को सख्त निर्देश दिए और समस्या के तत्काल समाधान को कहा। निर्वाण के निर्देशों पर एवीवीएनएल की टीम ने मौके का दौरा किया और तत्काल ही पेड़ की छंटाई की और एक सप्ताह के भीतर ही बिजली लाईन को हटाकर राहत दी। इधर, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण की दिशा में प्रबंध निदेशक निर्वाण की त्वरित कार्यवाही की सूचना केन्द्र अधिकारियों ने तारीफ की है और आभार व्यक्त किया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!