उदयपुर। सेक्टर-3 स्थित शिवालय प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा पिछले 18 तारीख से निरंतर गतिमान है एवं श्री कृष्ण व श्री राम जी पर आधारित कई प्रसंग सजीव रूप से प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह रहे हैं|यह जानकारी व्यवस्था प्रमुख प्रभु सिंह चौहान ने दी।उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण की बाल लीला व किशोरावस्था की कई घटनाओं पर आधारित चित्रण दर्शकों श्रवण कर्ताओं का मन मोह लेते हैं |शिव मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष वैद्य प्रह्लाद चंद्र मिश्रा ने बताया कि पुरुषोत्तम मास होने के निमित्त इस कथा का आयोजन किया जाता है|
श्रद्धालुओं की अच्छी खासी संख्या रोज उमड़ रही है|व्यास पीठ पर श्री स्कंद कुमार पंड्या अपनी मधुर वाणी एवं आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं| इस पर भी वाद्य यंत्र से कथा में रुचि बढ़ रही है|श्री मिश्रा ने बताया की व्यवस्था समिति में उपाध्यक्ष मनोहर सिंह चुंडावत ,प्रभु सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह सोलंकी, धर्मेंद्र सिंह चौहान ,खूबी लाल खत्री ,बद्री लाल चौबीस ,ओम प्रकाश भट्ट ,श्यामलाल लावटी ,सौभाग सिंह राठौड़ सहित कई कार्यकर्ता अपनी मर्जी से समर्पित सेवाएं दे रहे हैं जिससे अच्छी व्यवस्था बनी रहती है। एक सवाल के जवाब में वैद्य जी ने बताया कि कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जा सकेगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कथा श्रवण हेतु मंदिर में पधारने का आग्रह भी किया। आज कृष्ण लीला के रूप में मटकी फोड़ कार्यक्रम रखा गया श्री रूचित भट्ट एवं पार्टी बाल मंडली ने काफी स्तरीय प्रदर्शन करके दर्शकों का मन मोह लिया। मंदिर के पंडित पंकज जी हर समय पधारने वालों का स्वागत और उनकी सेवा का पूरा ध्यान रख रहे हैं । इन सभी कार्यकर्ताओं का अध्यक्ष जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।