अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

थाना कानोड। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर भुवन भूषण यादव द्वारा अवैध हथियारों की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत डाॅ. प्रियंका अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीणव रविन्द्र प्रताप सिंह पुलिस उप अधीक्षक वृत वल्लभनगर के सुपरविजन में मनीष कुमार खोईवाल थानाधिकारी, कानोडमय टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर अमरपुरा जागीर गांव के पास से आरोपी सुनील पिता शंकरलाल निवासी धाधवा रोड, बडी सादडी, जिला चित्तोडगढ के कब्जे से एक अवैध पिस्टल जब्त कर आरोपी को आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया तथा प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!