उदयपुर, 23 जून। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सेवानिवृत अधिकारी उदयपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार गोपाल प्रसाद वैष्णव का गुरुवार को निधन हो गया। दिवंगत वैष्णव ने सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय उदयपुर में सहायक जनसम्पर्क अधिकारी, बांसवाड़ा कार्यालय में जनसम्पर्क अधिकारी व उदयपुर के आबकारी विभाग में जनसम्पर्क अधिकारी के पद पर सहित अन्य स्थानों पर सेवाएं दी। शहर के वरिष्ठ पत्रकारों एवं जनसम्पर्क विभाग के अधिकारी-कार्मिकों ने वैष्णव के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
सेवानिवृत जनसम्पर्क अधिकारी व वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वैष्णव का निधन
