लेकसिटी ओपन सीनियर पुरुष व महिला शतरंज प्रतियोगिता 1 जुलाई शनिवार से

उदयपुर. चैस इन लेकसिटी की मेजबानी में लेकसिटी ओपन सीनियर ओपन व महिला वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता 1 जुलाई शनिवार को दोपहर 3:00 बजे से सेक्टर 4 स्थित सेंट एंथोनी स्कूल में आयोजित होगी। लेकसिटी के संरक्षक तुषार मेहता ने बताया कि  प्रतियोगिता अन्तर्राष्ट्रीय स्वीस पद्वति से 6 चक्रो में खेली जाएगी प्रतियोगिता का पहला चक्र दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टी चेस इन लेकसिटी कार्यालय मे जमा करा सकते है। अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि  2 दिवसीय इस प्रतियोगिता मे किसी भी आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं प्रत्येक वर्ग मैं प्रथम 15 स्थान प्राप्त खिलाड़ी को नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी शेष सभी शातिरों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाऐगें।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!