उदयपुर । राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओ.एस.डी. लोकेश शर्मा का आज उदयपुर आगमन पर उदयपुर में राजस्थान युथ कांग्रेस के प्रदेश सह संयोजक भैरूलाल गायरी के नेतृत्व में स्वागत किया ।
इस अवसर पर स्वागत करने के उपरान्त उदयपुर में आगामी दिनो मंे होने वाला युवा संवाद के लिये विस्तृत रूप से चर्चा की गई जिस श्री लोकेश शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम शीघ्र ही उदयपुर में किया जायेगा ।
इस अवसर पर पूर्व युथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हर्षवर्द्धनसिंह केलावत, अजीत चैधरी, छगन पटेल, लव वर्मा, मुकेश गुर्जर, दिनेश मेघवाल, हषवर्द्धनसिंह, रिया सोनी, अनिल वैष्णव सहित कई युथ कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे ।
