उदयपुर, 22 जून। नारायण सेवा संस्थान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिव्यांग बन्धु-बहनों, बच्चों एवं संस्थान साधकों ने योगाभ्यास करते दैनिक जीवन में शामिल करने का संकल्प लिया। इस मौके पर संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने कहा कि योग हमारे शरीर, मन और आत्मा के संतुलन को सुधारकर शांति,स्वास्थ्य और संतोष का संचार करता है। दिव्यांगों ने अनुलोम-विलोम, प्रणायाम एवं ध्यान किया। सभी ने आत्मा के साथ एकीकृत होकर योग का आनंद लिया। इस दौरान राकेश शर्मा,वन्दना गुप्ता,विकास उपाध्याय,अर्चना गोवलकर,जगदीश पटेल आदि मौजूद रहें।
नारायण सेवा संस्थान का चंडीगढ़ में होगा दिव्यांग टैलेंट शो
उदयपुर, 22 जून। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा चंडीगढ़ में आगामी 23 जुलाई को दिव्यांग फैशन एन्ड टैलेंट शो आयोजित होगा। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभाशाली दिव्यांग युवक युवतियां अपना कला कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के अनुसार यह कार्यक्रम चंडीगढ़ के टैंगोर थियेटर में होगा। जिसकी व्यापक तैयारियां की जा रही है। स्थानीय आश्रम प्रभारी ओम प्रकाश गौतम इन व्यवस्थाओं का संयोजन करेंगे।
संस्थान के मीडिया एवं जन्मसंपर्क अधिकारी विष्णु शर्मा हितैषी और भगवान प्रसाद गौड़ चंडीगढ़ में पंजाब व हरियाणा के प्रमुख मंत्रियों व अधिकारियों से भेंट कर इस आयोजन की जानकारी विस्तार से दे रहे है।
