नेमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 25 को

– महामस्तकाभिषेक एवं 51 महामंडल विधान का होगा आयोजन
–  नेमिनाथ मंदिर के पदाधिकारियों ने पोस्टर का विमोचन किया

उदयपुर 22  जून । हिरण मगरी सेक्टर 3 स्थित नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर नोखा रोड में दिगंबर जैन बीसा नरसिंहपुरा तेरापंथ समाज उदयपुर अन्तगर्त दिगंबर जैन महावीर चैत्यालय मंडी की नाल उदयपुर की ओर से आगामी 25 जून रविवार को नेमिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस पर महामस्तकाभिषेक एवं 51 महामंडल विधान का आयोजन होगा।   नेमिनाथ दिगम्बर जैन   मंदिर अध्यक्ष उपमाहौपर पारस सिंघवी एवं विधानाचार्य पंडित अंकित कुमार जैन शास्त्री ने संयुक्त रूप से बताया कि गुरुवार को आयोजन को लेकर नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने नेमिनाथ भगवान के मोक्षकल्याण दिवस के पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम के निर्देशक प्रतिष्ठा आचार्य डॉ ज्योति बाबू जैन ने बताया कि रविवार को सुबह 7 बजे मूलनायक भगवान का महामस्तकाभिषेक होगा। 7.45 बजे मंडप प्रतिष्ठा नित्य नियम पूजन होगी, वहीं 8.15 नेमिनाथ महामंडल विधान एवं निर्वाण लड्डू चढ़ाया जाएगा। अध्यक्ष पारस सिंघवी ने जिन भी महानुभावो ने मंडल की स्वीकृति दी है वह अपने घर से मंगल कलश लेकर आने का आव्हान किया है। पोस्टर विमोचन के दौरान महामंत्री राजेंद्र अखावत, डॉ शैलेश जैन,  महावीर भोजावत, गजेंद्र कचरावत, महावीर मेहता सहित कई श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!