उदयपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आज सेक्टर 3 में स्थित अनुष्का ग्रुप द्वारा विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया।
अनुष्का ग्रुप द्वारा विद्यार्थियो को योग का महत्व बताते हुए कई भौतिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे बताया गया। संस्थान के संस्थापक डॉ. एस.एस. सुराणा ने बताया कि योग का हमारे जीवन में बड़ा महत्व होता है। हृदय तथा मानसिक शांति के लिए योग अत्यंत महत्वपूर्ण है ।
संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती कमला सुराणा ने बताया कि योग से हमारे अंदर वसुधैव कुटुंबकम् की भावना का संचार होता हैं। योग से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है मन तथा आत्मा भी स्वस्थ रहती हैं।
संस्थान के सचिव राजीव सुराणा ने बताया कि इस दिवस के आयोजन का उद्द्येश धरती पर सभी लोगों को एक परिवार के रूप में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर रहने का सन्देश देना हैं। योग हमें वास्तविक सुख प्रदान करता है।
इस अवसर पर विद्यार्थियो को योग के महत्व से परीचित करवाया गया। समस्त विद्यार्थियो को सबसे पहले निरोगी काया के प्रति समर्पित होने के बारे में सन्देश दिया गया। निरोगी काया से ही व्यक्ति सफलता को प्राप्त कर सकता है।
इस दौरान संस्थान के भूपेश परमार, प्रणय जैन, रविन्द्र, राहुल सुराणा, हेमंत बाबेल, जितेंद्र मेनारिया, हर्षिल कुमावत, ज्योति जैन, चांदनी पंवार,गरिमा चौहान,मीनल शर्मा, हर्षिता चौहान, गिरजा सालवी, प्रेम पटेल, धनवंती सोलंकी, निर्मल मेघवाल आदि उपस्थित रहें।
