दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘‘ रसरंग 2023 ’’ का हुआ समापन

उदयपुर 29 मई / राजस्थान विद्यापीठ के संघटक माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी सायंकालीन महाविद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से महाविद्यालय के सभागार में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह व वार्षिकोत्सव ‘‘ रसरंग 2023 ’’ के समापन समारोह का शुभारंभ मुुख्य अतिथि  कुलपति कर्नल प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, डॉ. धमेन्द्र राजौरा, डॉ. एस. बी. नागर ने सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया।
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रभारी डॉ. एसबी नागर ने बताया कि संास्कृति समारोह का शुभारंभ गणेश वंदना से किया। विद्यार्थियों ने समूह नृत्य नाटिका , देश भक्ति गीत, राजस्थानी नृत्य पधारो म्हारे देश, एकल नृत्य, गायन, समूह नृत्य राजस्थानी  घूमर व गुजरात का गरबा डांस कर सभी को मंत्र मूग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने समुह में कव्वाली प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया।
समारोह में महाविद्यालय द्वारा आयोजित रंगोली रंगोली प्रतियोगिता में गायत्री एण्ड निधि प्रथम, शिवानी एण्ड राजरानी द्वितिय, कार्टूनिज्म में भारती वैष्णव प्रथम, पुनम अग्रवाल द्वितिय, मेहंदी में शारदा जाट प्रथम, कश्वी द्वितिय, वाद विवाद में  नमन प्रथम, कश्वी द्वितिय, आशुभाषण में पलाश प्रथम, निवेदिता द्वितिय, एकल गायन में भारतीय वैष्णव प्रथम, तनुजा कलायत द्वितिय, एकल नृत्य में निधि सक्सेना, माही जैन प्रथम, अदिति, ध्रूवी द्वितिय, समुह नृत्य में निधि एण्ड ग्रूप प्रथम, गुंजन एण्ड ग्रूप द्वितिय, युगल गायन में गायत्री एण्ड निधि प्रथम, योगेश एण्ड पलाश द्वितिय, एकाभिनय में कृपार्थ प्रथम, प्रियंश दिक्षित द्वितिय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में खुशबु शर्मा, सौरभ गुप्ता को विशेष प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका कत्थक नृत्यांगना सुश्री गरिमा जोशी, संगीतज्ञ ओम प्रकाश कुमावत ने अदा की।
इस अवसर पर भगवती लाल सोनी, बलिराम यादव, डॉ. वीनस व्यास, डॉ. हितेश बन्धर्व, डॉ. चरत लाल, डॉ. भावना देवी, श्रीप्रजापति बसंत भाई, डॉ. नेहा, नीलू, ममता, तृप्ति, आरिफ मोहम्मद, ठाकुर वर्मा, डॉ. कीर्ति, इन्द्रलाल दशोरा  सहित विद्यार्थियों ने भाग लिया।
संचालन राजरानी, चंचल ने किया जबकि आभार डॉ. धमेन्द्र राजौरा ने जताया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!