स्कूटी मिलने पर दिव्यांग भूपेन्द्र के लिए कॉलेज की राह हुई आसान

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना
उदयपुर 12 अप्रैल। मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा अधिकाधिक पात्र दिव्यांगजन को निशुल्क स्कूटी देकर उनके जीवन की राह आसान करने का प्रयास किया जा रहा है। योजना के तहत अध्ययन करने वाले अथवा काम-काजी दिव्यांग निःशुल्क स्कूटी प्राप्त करने हेतु एसएसओ आईडी या ई मित्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उदयपुर जिले में भी बड़ी संख्या में दिव्यांगजन को स्कूटी वितरित की गई है जिनसे वे अब सुगम आवाजाही से अपने काम-काज आसानी से कर पा रहे हैं।
उदयपुर जिले के बोहेड़ा ग्राम निवासी बीएससी द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत 22 वर्षीय भूपेन्द्र सिंह राव को कॉलेज जाने के लिए इधर-उधर किसी का सहारा लेना पड़ता था। योजना के बारे में जानकारी मिलने पर उसने भी मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत आवेदन किया। आवेदन पश्चात उनके फॉर्म की जांच की गई और पात्र पाए जाने जाने पर आवेदन स्वीकृत हुआ। स्वीकृति पश्चात भूपेन्द्र को स्कूटी प्राप्त हो गई। स्कूटी प्राप्त होने से भूपेन्द्र के लिए कॉलेज आना-जाना आसान हुआ है एवं वे अपने अन्य कार्य भी आसानी से कर पा रहे हैं। भूपेन्द्र ने मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना का लाभ देने के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।
निःशुल्क आवेदन पर मिलती है स्कूटी रू
राजस्थान दिव्यांग स्कूटी योजना 2023 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। यानी मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2023 के लिए योग्य एवं पात्र दिव्यांग अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय आधार कार्ड की कॉपी, राशन कार्ड की कॉपी, आयु प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक, विकलांगता प्रमाण पत्र, आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो, मूल निवास प्रमाण पत्र की कॉपी दस्तावेज़ होने चाहिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई यह एक महती योजना है जिसका लाभ हर पात्र को अवश्य लेना चाहिए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!