उदयपुर.हाल ही में मावली में हुई 8 वर्षीय मासूम बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा अपने टीम मेंबर के साथ मावली रविवार को पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढाढस बंधाया व समाज जन द्वारा कुल मिलाकर 1 लाख रुपये देने की घोषणा की गई. इसी के साथ समाज के पदाधिकारीयो ने मांग की है कि अगर पीड़ित परिवार को 50 लाख और एक सरकारी नौकरी नहीं दी गई तो कलेक्ट्री के बाहर आदिवासी समुदाय धरना प्रदर्शन करेगा, इस अवसर पर पूर्व मंत्री चुन्नीलाल गरासिया पूर्व प्रदेश मंत्री एसटी मोर्चा एवं पूर्व पार्षद भेरूलाल मीणा ,पार्षद नगर निगम महिंद्र भगोरा, हीरा देवी ,भील समाज नेता शंभू लाल भील ,मुरारी लाल बंबोरिया पूर्व प्रधान कोटडा समाजसेवी एवं कमेटी सहित आदिवासी समाज की मौत वीर व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मावली में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद मीणा
