इमका राजस्थान की सालाना मीटिंग, सैनी चुने गए अध्यक्ष

जयपुर। भारतीय जनसंचार संस्थान एलुमनाई एसोसिएशन के राजस्थान चैप्टर की सालाना मीटिंग होटल जयपुर अशोक में  हुई। इसमें राजस्थान भर में अलग अलग क्षेत्र और पदों पर काम कर रहे संस्थान के करीब 40 पूर्व विद्यार्थी एकजुट हुए।  मीटिंग में चैप्टर की नई कार्यकारिणी का भी गठन हुआ। इसमें सचिन सैनी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष रतन सिंह शेखावत और अंकुश सिंह, महासचिव राम सिंह, सचिव ऋषभ शर्मा और किरण कुमारी किंडो और माधव शर्मा को कॉर्डिनेटर चुना गया। बैठक में आने वाले महीनों में चैप्टर की ओर से किए जाने वाले कामों के बारे में चर्चा हुई। इमका दिल्ली से भी प्रतिनिधि शामिल हुए।
अनुराग वाजपेयी लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री अनुराग वाजपेयी को  इमका की और से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।
पीआरओ गजाधर ने आईम्सियन सॉन्ग पर समा बांधा
मीटिंग के दौरान राजस्थान सरकार में जनसंपर्क अधिकारी गजाधर भरत ने आईआईएमसी के पूर्व छात्रों के नाम शामिल कर एक कविता पाठ किया। इससे वहां मौजूद लोग कॉलेज के दिनों की यादों में खो गए।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!