सिटी पैलेस उदयपुर में सादगी से मनाया होलिका दहन महोत्सव : प्राचीनकाल से चली आ रही परंपराओं का किया निर्वहन

पूर्व राजपरिवार के धर्मगुरु के देवलोक गमन की वजह से इस बार नहीं हुआ शाही महोत्सव

उदयपुर. मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार ने सोमवार को होलिका दहन महोत्सव परंपरानुसार सिटी पैलेस स्थित माणक चौक में मनाया। पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने विधि-विधान और रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन की प्राचीनकाल से चली आ रही परंपराओं का निर्वहन किया। सिटी पैलेस में इस बार होलिका दहन महोत्सव सादगी के साथ मनाया गया। क्योंकि हाल ही में पूर्व राजपरिवार के धर्म गुरु तृतीय गृहाधीश कांकरोली के गोस्वामी व्रजेश कुमार महाराज का देवलोक गमन हो गया है। डॉ. लक्ष्यराज सिंह का कहना है कि उनकी सपरिवार धर्मगुरु गोस्वामी महाराज के प्रति अथाह श्रद्धा-आस्था है इसलिए होलिका दहन महोत्सव की इस बार सिर्फ परंपराएं अदा की गईं। बता दें, प्रतिवर्ष माणक चौक में होने वाले इस शाही होलिका महोत्सव को देखने के लिए देश-दुनिया के पर्यटक आते हैं। महोत्सव में विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाती हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!